फतेहाबाद। शहर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से वीरवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए शहर के आठ प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। नगर परिषद ने अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं।
अभियान के तहत मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क और आसपास के पार्कों में सबसे अधिक 200 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बीएसएनएल के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में भी 200 पौधे रोपे जाएंगे। हेरिटेज पार्क पुरानी तहसील चौक, रानी लक्ष्मी बाई पार्क गौशाला रोड, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कम्युनिटी सेंटर बीघड़ रोड तथा सेक्टर-3 ग्रीन बेल्ट और हिसार चुंगी क्षेत्र में 100-100 पौधे लगाए जाएंगे।
नगर परिषद की ओर से अभियान में विधायक और पूर्व विधायक को भी शामिल किया जाएगा। पौधों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने और पौधरोपण व्यवस्था संभालने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर परिषद सफाई शाखा के एसआई महेश ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण से शहर में हरियाली बढ़ेगी और लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
शहर के आठ स्थानों पर पौधरोपण
स्थान
पौधों की संख्या
मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क व आसपास के पार्क
200
ग्रीन बेल्ट, बीएसएनएल के सामने
200
हेरिटेज पार्क, पुरानी तहसील चौक
100
रानी लक्ष्मी बाई पार्क, गौशाला रोड
100
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
100
राजकीय संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
100
कम्युनिटी सेंटर, बीघड़ रोड
100
सेक्टर-3 ग्रीन बेल्ट व हिसार चुंगी
100