मेडिकल हाल के बाहर बाइक पर पकड़ी प्रतिबंधित दवाइयां की जांच करते हुए पुलिस : संवाद
रतिया। टोहाना रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिस की एक टीम ने एक मेडिकल स्टोर के बाहर से बाइक सवार रवि निवासी टिब्बा कॉलोनी से 730 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की है। पुलिस ने इसकी सूचना ड्रग कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार को दे दी। जिसके बाद ड्रग कंट्रोल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला की बाइक सवार युवक का मेडिकल स्टोर है। जिस पर ड्रग कंट्रोल अधिकारी ने जब युवक से दवाई के दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा पाया। इसके बाद अधिकारी ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया। पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि टोहाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित और नशीली दवाइयों की बिक्री हो रही है। जिस पर पुलिस टीम ने एक टीम बनाकर मेडिकल स्टोर की निगरानी शुरू कर दी।
शुक्रवार सुबह थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम मेडिकल स्टोर के आसपास घूम रही थी तो उन्होंने देखा कि मेडिकल स्टोर के गेट के पास एक युवक बाइक लेकर आया है।
जब पुलिस ने मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचकर उक्त बाइक की जांच की तो उसमें से 130 प्रतिबंधित गोलियों और कैप्सूल बरामद हुए।