फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाशक्ति ट्रस्ट की तरफ से एक यात्रा नशे के खिलाफ 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से 29 अगस्त को एक संकल्प नशे के खिलाफ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा की तैयारियों के लिए शुक्रवार को सिरसा रोड स्थित होटल में बैठक हुई।
विज्ञापन

संस्थापक भवानी सिंह ने कहा कि यात्रा सुबह 10 बजे पुरानी अनाजमंडी से शुरू होकर टैक्सी स्टैंड, कबीर धर्मशाला, गुरुनानकपुरा मोहल्ले से होते हुए रतिया चुंगी पर समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य आम आदमी को नशे के खिलाफ मुहिम से जोड़ना है।
भवानी सिंह ने कहा कि महाशक्ति चेरिटेबल ट्रस्ट का एक ही मिशन है कि जिले को नशा मुक्त किया जाए। बैठक में जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुभाष खिचड़, एमएम कॉलेज के प्रधान राजीव बतरा, डॉ. पवन मेहता, अरोड़वंश खत्री कम्युनिटी से ओमप्रकाश, सिटी वेलफेयर से विनोद अरोड़ा, रवि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें