फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चालक ने ट्रॉला आगे लगा रोडवेज बस को रुकवाया, दोनों में विवाद

Fri, 21 Feb 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया ट्राला चालक से बातचीत करते हुए रोडवेज बस का चालक : संवाद
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार दोपहर बाद रोडवेज बस और ट्रॉला के चालक में विवाद हो गया। अचानक ब्रेक लगाने के मामले को लेकर रोडवेज बस के आगे लगाकर चालक ने ट्रॉला को रुकवा दिया।
विज्ञापन


दोनों चालकों में काफी विवाद बढ़ गया। करीब 5 मिनट तक दोनों में विवाद की स्थिति रही। बस में सवार लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। मामले के मुताबिक रोडवेज की बस रतिया बस स्टैंड से फतेहाबाद रोड की तरफ चला था। तहसील कार्यालय के सामने से जब रोडवेज बस चालक सवारियां लेकर कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि अचानक तीन-चार सवारियों ने रुकने का इशारा किया।

उक्त सवारियों को बैठने के लिए रोडवेज चालक ने बस रोक ली। जब चालक बस चला कर कुछ ही दूर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक ट्रॉला चालक ने बस के आगे अपना ट्रॉला लगा दिया। इसके बाद ट्रॉला चालक व परिचालक उतरकर बस चालक से विवाद करने लगे। ट्रॉला चालक का कहना था कि बस के चालक ने सवारियां लेने के लिए अचानक ब्रेक लगा दी जिस कारण उनका ट्रॉला दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गया। इस दौरान रोडवेज के चालक और ट्रॉला के चालक व परिचालक के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। बस में मौजूद सवारियों और अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। जिसके बाद रोडवेज बस चालक सवारी लेकर फतेहाबाद की तरफ रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें