फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहली बारिश भी नहीं झेल पाया जलनिकासी का नाला

विज्ञापन
रतिया में टूटे हुए नाले 
विज्ञापन
रतिया। सीजन की पहली बारिश ही नागरिक अस्पताल के साथ बनाए गया नाला नहीं झेल पाया। बारिश के पानी की निकासी के दौरान नाला टूट गया और इसके ऊपर लगाई गई ईंटें भी नाले में ही गिर गईं।
विज्ञापन

शहर निवासी श्रवण, कृष्ण, कुलदीप, राजेश सहित अन्य का कहना है कि नगर पालिका ने अपने कार्यालय के सामने ही अस्पताल के साथ गंदे पानी की निकासी के लिए नाले की मरम्मत करवाई थी। ठेकेदार ने मात्र 15 दिन पहले ही यह कार्य किया था। रविवार को जब बारिश हुई तो घटिया सामग्री लगने के कारण नाला क्षतिग्रस्त हो गया।
शहरवासियों का आरोप है कि नाले के निर्माण में अति घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। इसमें सीमेंट का प्रयोग नाममात्र ही किया गया था। जिस कारण नाला पहली बारिश भी नहीं झेल पाया। पुराना बस स्टैंड से लेकर घग्गर नदी तक करीबन डेढ़ किलोमीटर लंबा नाला है। नगर पालिका ने अभी तक इसकी सफाई भी नहीं करवाई। उन्होंने निर्माण कार्य और बाढ़ राहत के नाम पर करवाएंगे कार्यों की विजिलेंस जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें