फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस व वकीलों के बीच चल रहा विवाद निपटा, बार का धरना खत्म

Fri, 23 Jan 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह धरने पर मौजूद वकील संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला न्यायिक परिसर में पार्किंग गेट पर चल रहा जिला बार एसोसिएशन का धरना शुक्रवार शाम को खत्म हो गया। पिछले पांच दिनों से वकील पार्किंग गेट पर धरने पर बैठे थे और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। शुक्रवार दोपहर बाद जिला बार रूम में एडीजे अमित गर्ग की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें डीएसपी नर सिंह और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद डीएसपी नर सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और कहा कि जो भी घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है और आगे से नहीं होगी। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने धरना समाप्त कर दिया। वहीं मामले को निपटाने के लिए वीरवार को भी सेशन जज दीपक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन व जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चर्चा की थी।
इसके बाद शुक्रवार को सुबह 11 बजे बैठक करने का फैसला हुआ पर दोपहर 3 बजे के बाद बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस दौरान डीएसपी रीडर मुकेश भी मौजूद पर पहुंचा और स्टेज पर चढ़ने लगा तो वकीलों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वह वहां से चले गए।
विज्ञापन

-

पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर हुआ था विवाद

सोमवार को जिला न्यायिक परिसर की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद हुआ था। डीएसपी रीडर मुकेश कार लेकर न्यायिक परिसर में पहुंचे थे। वहां पर सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक दिया। बहस के दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नरेश सोनी पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने दोनों से गलत व्यवहार किया। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने धरना शुरू कर दिया था। वर्क सस्पेंड पांच दिन तक रहा।
विज्ञापन


-

वकीलों के साथ जो भी विवाद था वह समाप्त हो गया है। जो भी घटना है वह दुर्भाग्यपूर्ण रही है। इस बारे में बैठक हुई है और मामला सुलझा लिया गया है।

-नर सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें