फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते हुए उप निदेशक डॉ.संगीता।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे सुंदरीकरण कार्य का सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ.संगीता सिंघल निरीक्षण करने के लिए पहुंचीं। डॉ.सिंघल ने टीम के साथ निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरम्मत करके टाइलें लगाएं और फाल्स सीलिंग भी बिना छत की मरम्मत किए न लगाएं।
उप निदेशक ने कहा कि 25 को ग्राउंड फ्लोर का उद्घाटन किया जाना है ऐसे में इसे तैयार करके दिया जाए। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने दावा किया कि तीन दिन में तैयार करके दे दिया जाएगा। ओपीडी पहले वाली जगह पर शुरू हो जाएगी।
इस दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ.बुधराम, उप सिविल सर्जन डॉ.भरत सहारण, डॉ.गुंजन बंसल आदि मौजूद रहे। नागरिक अस्पताल में सिविल वर्क और इलेक्टि्रक के काम हो रहे हैं।