फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 44 खरीद केंद्रों पर होगी फसल की खरीद

Tue, 31 Mar 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में बने किसान सहायता केंद्र में खरीद से पहले व्यवस्था जांचते डीएफएससी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में रबी फसल सरसों के बाद अब गेहूं की खरीद प्रक्रिया भी बुधवार से आरंभ हो जाएगी। फसल खरीदने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि किसानों को भी कोई परेशानी न हो। जिले में रबी फसल खरीद के लिए 7 अनाज मंडी सहित 44 खरीद केंद्रों पर फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी डा. विवेक भारती ने रबी खरीद सीजन के दौरान संबंधित अधिकारियों को निरंतर मंडियों व खरीद केंद्रों की मॉनिटरिंग करने के साथ ही खरीद के लिए सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वे स्वयं भी खरीद के बारे में समीक्षात्मक बैठक ले रहे हैं। व्यवस्था प्रबंधन के मद्देनजर जिला की सभी मंडियों व खरीद केंद्र के लिए जिला प्रशासन ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

डीसी ने बैठक में नोडल अधिकारी व संबंधित खरीद एजेंसी प्रतिनिधियों को कहा कि आपसी तालमेल के साथ रबी सीजन के दौरान मंडियों में खरीद कार्य, उठान कार्य व किसानों की सभी प्रकारी की समस्याओं का तत्परता से निपटान करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया को अमल में लाया जाना सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण खरीद प्रक्रिया के लिए एडीसी अनुराग ढालिया ओवरऑल प्रभारी रहेंगे।
विज्ञापन




अधिकारियों ने खरीद से पहले व्यवस्था जांची

जिले में रबी खरीद सीजन के लिए मंगलवार को जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अधिकारी कुशलपाल बूरा ने शहर सहित कई खरीद केंद्रों का दौरा किया। शहर की अनाज मंडी में बने किसान सहायता केंद्र में बायोमैट्रिक सिस्टम के बारे में डीएफएससी ने जानकारी ली वहीं सचिव को निर्देश दिए कि वे सभी कर्मचारियों को नए सिस्टम के बारे में अपडेट रखें। अगर किसानों को कोई समस्या आती है तो उसे दूर करें। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अनाज मंडी में किसानों की बायोमेट्रिक सिस्टम के लिए 4 मशीनें लगी हैं और दो खरीद केंद्र पर लगी हुई हैं। वहीं गेट पर भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जाे गेट पास कटवाने में किसानों की मदद करेंगे।



हैफेड ने बारदाने के लिए अब लगाया टेंडर

जिला प्रशासन एक तरफ तो खरीद को लेकर पूरे इंतजाम की बात कर रहा है वहीं हैफेड के पास अब तक बारदाने का पूरा इंतजाम नहीं हो पाया है। सरकारी आदेशों के हिसाब से तो बुधवार को खरीद शुरू हो जाएगी पर हैफेड के पास बारदाना अब तक नहीं पहुंचा। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि उनके पास बारदाने की कोई कमी नहीं है। जिले में 10 अप्रैल के बाद मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की फसल पहुंचने की संभावना है।



प्रशासन की ओर से मंडी व खरीद केंद्र स्तर पर नियुक्त किए नोडल अधिकारी

जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था पूर्ण ढंग से रबी फसल की खरीद करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो अनाज मंडी व खरीद केंद्र से संबंधित खरीद प्रक्रिया का प्रबंधन देखेंगे। एडीसी अनुराग ढालिया भूना अनाज मंडी सहित दिगोह, गोरखपुर, बुआन, नहला व हसंगा खरीद केंद्र के नोडल अधिकारी रहेंगे। सीटीएम गौरव गुप्ता भट्टू कलां अनाज मंडी व ढांड, भट्टू साइलो व पीली मंदोरी खरीद केंद्र के, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार फतेहाबाद अनाज मंडी सहित अयाल्की, अहरवां बहबलपुर, भिरडाना, एसपी सौतर, भट्टू खुर्द, धांगड़ व एमपी रोही खरीद केंद्र के नोडल अधिकारी होंगे। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा टोहाना अनाज मंडी सहित ठरवां, नांगला, रहनवाली, हिंदलवाला व सनियाना खरीद केंद्र, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार जाखल व धारसूल अनाज मंडी सहित चांदपुरा, शक्करपुरा, मयोंद, नन्हैडी, अकांवाली व करंडी खरीद केंद्र के नोडल अधिकारी होंगे एसडीएम रतिया सुरेंद्र कुमार रतिया अनाज मंडी सहित बबनपुर, बाडा, ब्राह्मणवाला, भुंदडवास, बोडा, ढाणी बबनपुर, कमाना, मानकपुर व हांसपुर खरीद केंद्र तथा डीडीपीओ अनूप सिंह रतिया अनाज मंडी सहित लधुवास, लाली, महमदकी, अलीकां, ढाणी दादुपुर, नागपुर, तामसपुरा व लांबा खरीद केंद्र के नोडल अधिकारी के रूप से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें