फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रीड विभाग की वेबसाइट में तकनीकी खामी आई, बिन काम कराए लौटे लोग

Thu, 05 Feb 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वीरवार को नागरिक संसाधन सूचना विभाग की वेबसाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण जिला कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इससे उन बुजुर्गों को परेशानी हुई जो अपनी पेंशन और आय संबंधी कार्यों के लिए सुबह से ही कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। बुजुर्गों को बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से ही क्रीड विभाग के कार्यालयों पर लोग अपने कामों के लिए पहुंचना शुरू हो गए। अधिकांश लोग परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन और रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन को दोबारा शुरू करवाने की शिकायतों को लेकर पहुंचे थे। लेकिन कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने जैसे ही सिस्टम को लॉगिन करने का प्रयास किया, वेबसाइट की गति बेहद धीमी पाई गई। इसके बाद कुछ ही देर में सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया, जिससे डाटा एंट्री और वेरिफिकेशन का काम ठप हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।

-

बुजुर्गों की बढ़ी मुश्किलें



क्रीड विभाग के कार्यालय में पहुंचे बुजुर्ग, बनवारी लाल, श्योकरण, कालूराम, श्रीराम और रामप्यारी आदि ने बताया कि पिछले कई दो महीनों से पेंशन नहीं आ रही है। इसको लेकर जब सीएससी में पता किया तो उन्होंने ने बताया कि आपकी वार्षिक आय बढ़ गई है। इस बारे में जब क्रीड विभाग में पहुंचकर समस्या जाननी चाही तो वेबसाइट नहीं चली। ऐसे में करीब दो घंटे कार्यालय के बाहर में बैठकर पोर्टल चलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




-

3 बजे के बाद मिली आंशिक राहत



क्रीड विभाग के कर्मचारी संदीप के अनुसार सर्वर पर अचानक लोड बढ़ने या पोर्टल अपडेट होने के कारण यह समस्या आई थी। दोपहर बाद करीब 3 बजे पोर्टल ने काम करना शुरू किया, लेकिन गति तब भी सामान्य से कम थी। इस देरी के कारण काम का बैकलॉग बढ़ गया। इससे कई बुजुर्ग बिना काम कराए ही लौटे।

-

मैं अपनी पेंशन कटने की शिकायत लेकर सुबह 11 बजे आया था, लेकिन पता चला कि साइट बंद है। अब दोपहर के दो बज चुके है, समझ नहीं आ रहा कि घर जाऊं या यहीं रुकूं।

-रामशरण, बुजुर्ग।

-

सुबह 11 बजे से क्रीड विभाग के कार्यालय में पहुंची हूं। पिछले एक माह से बीपीएल कार्ड कट चुका है। जब कटने की जानकारी लेनी चाही तो, वेबसाइट नहीं चली। ऐसे में किसी और दिन कार्यालय में आना होगा।

-रामप्यारी।

:: तकनीकी खराबी मुख्यालय से थी, वेबसाइट धीमी होने के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। हालांकि 3 बजे के बाद वेबसाइट सामान्य हो गई थी। जिनको अपने कागजातों में किसी गलती को दूर करवाना है। वह कार्यालय में पहुंचकर काम करवा सकता है।
विज्ञापन


-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक नागरिक संसाधन सूचना विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें