फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गर्मी से पहले 150 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा निगम, 80 नए लगेंगे

Fri, 13 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग के दौरान कटों और कम वोल्टेज की समस्या रोकने के लिए बिजली निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगम सर्दियों में ही लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करेगा। शहर में 150 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और 80 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत में काफी इजाफा होता है। इससे कई क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। अधिक लोड के कारण बार-बार फाल्ट आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या भी सामने आती है।
इसी स्थिति से निपटने के लिए निगम ने इस बार गर्मी का इंतजार करने के बजाय सर्दियों में ही सुधार कार्य पूरा करने की योजना बनाई है। इसके तहत बिजली लाइनों की मरम्मत और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नए ट्रांसफार्मर लगाने से उन क्षेत्रों में भी लोड का बंटवारा हो सकेगा जहां मौजूदा व्यवस्था पर अधिक भार है। निगम का लक्ष्य गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद आपूर्ति सुचारू बनाए रखना है।

तेल बदलने के साथ जर्जर खंभे भी बदलेंगे
मरम्मत अभियान के तहत ट्रांसफार्मरों का तेल बदलने और उनकी तकनीकी जांच का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा शहर में बिजली लाइनों के लिए लगाए गए जर्जर और पुराने खंभों को बदला जाएगा। जहां तारों और अन्य उपकरणों में खराबी है वहां भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। निगम का प्रयास है कि गर्मी शुरू होने से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं ताकि पीक सीजन में बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
-
:: बिजली निगम पर गर्मियों के सीजन पर लोड बढ़ जाता है। ऐसे में निगम की आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाएगा ताकि उपभोक्ताओं को परेशान न हो।
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, शहरी उपमंडल एसडीओ, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें