फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: उमस-गर्मी की मार, हांफा निगम

Sat, 18 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के बिजली निगम में लगा मुख्य ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। उमस भरी गर्मी और बारिश की कमी के बीच जिले में बिजली की मांग बढ़ने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिले में रोजाना बिजली खपत बढ़कर करीब 1 करोड़ 40 लाख यूनिट पहुंच गई है। अधिक लोड के कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना 4 से 5 घंटे तक अघोषित कट लग रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के 220 केवीए पावर स्टेशनों पर भी लोड अधिक होने से बार-बार आपूर्ति बंद करने के निर्देश मिल रहे हैं। रात के समय 30 से 45 मिनट के कई कट लगाए जा रहे हैं। निगम के अनुसार जिले में खेदड़ और पानीपत थर्मल पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जाती है। अधिक मांग के कारण ओवरलोडिंग का असर वोल्टेज पर भी पड़ा है।
जिन क्षेत्रों में 33 हजार वोल्टेज की जरूरत है वहां करीब 27 हजार वोल्टेज ही मिल पा रही है। वहीं ग्रामीण और घरेलू स्तर पर 11 हजार वोल्टेज के स्थान पर 7500 से 8000 वोल्टेज तक बिजली सप्लाई हो रही है। वोल्टेज में गिरावट के कारण घरों में लगे पंखे, एसी और कूलर पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं। लगातार बिजली कट और कम वोल्टेज से लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में बिजली खपत ( करोड़ यूनिट में)
11 जुलाई - 142.71
12 जुलाई - 140.79
13 जुलाई - 140.69
14 जुलाई - 138.42
15 जुलाई - 143.41
16 जुलाई - 143.67
17 जुलाई - 139.37

एक ही रात में आईं 100 से अधिक शिकायतें
उमस भरी गर्मी के कारण ज्यादा लोड से निगम का इंफ्रास्ट्रक्चर भी जवाब दे रहा है। सिटी बिजली निगम के कंट्रोल रूम में शुक्रवार रात को 102 शिकायतें मिली जिसमें केबल जलने, फ्यूज उड़ने और जंफर हटने की सबसे अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। निगम के कर्मचारियों को रातभर फॉल्ट ठीक करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी जिससे कई इलाकों में पूरी रात बिजली आपूर्ति के कट लगते रहे। वहीं इसको लेकर शहर के विनोद खटक, कालेराम और अशोक कुमार ने बिजली निगम पर फोन न उठाने के आरोप लगाए।
-
बारिश की कमी बनी बिजली खपत का कारण
बिजली निगम के सिटी एसडीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि जब तक क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं होती, तब तक लोड कम होना नामुमकिन है। कृषि और घरेलू क्षेत्र दोनों में एक साथ खपत बढ़ने से ग्रिड फेलियर का खतरा बना रहता है जिसके चलते मजबूरी में अघोषित कट लगाने पड़ रहे हैं। निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पीक आवर्स में गैर-जरूरी उपकरणों का उपयोग न करें ताकि सिस्टम पर लोड को नियंत्रित किया जा सके।


:: बिजली निगम के कर्मचारियों को पावर हाउस से बिजली आपूर्ति बंद करने के आदेश मिल रहे हैं। जिससे 30 से 45 मिनट के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। बारिश होने के बाद बिजली की खपत में कमी आएगी, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें