फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष प्रशिक्षण केंद्रों का पंचकूला से पहुंची सलाहकार ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला से आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सलाहकार राजवंत कौर ने जिला फतेहाबाद में संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आनंदपुर आश्रम फतेहाबाद तथा जिंदल ब्रिक्स भट्ठा फतेहाबाद में संचालित विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों का दौरा किया और इन विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही तमाम सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सभी सुविधाओं के समय पर उपलब्ध करवाने के लिए सभी हितधारकों का आभार और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहां की किसी कारणवश शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित 6 से 14 वर्ष के इन बच्चों को 9 महीने का विशेष प्रशिक्षण करवा करके मुख्यधारा में लाया जाएगा । गत वर्ष ऐसे 200 बच्चों को प्रशिक्षण के उपरांत मुख्यधारा में लाया गया था। इस वर्ष 2021-22 में फतेहाबाद में ऐसे 26 विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर 650 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । 9 महीने के प्रशिक्षण के बाद इन सभी बच्चों को भी मुख्यधारा में लाया जाएगा। यहां अध्यनरत सभी बच्चों को फ्री वर्दी, किताबें, स्कूल बैग, जूते, स्टेशनरी, सूखा दोपहर भोज दिया जाता है । इन विशेष प्रशिक्षण केंद्रों पर 26 वालंटियर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ राज्य संयोजक संतोष यादव, एपीसी दिलीप गोदारा, आत्माराम मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें