फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट

Mon, 02 Feb 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में स्कूल बस का इंतजार करते हुए बच्चे संवाद - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। फरवरी माह में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। जिले में रविवार रात से ही घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय ठंडी हवाओं और धुंध के कारण ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन


सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि दृश्यता काफी कम हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ा। बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर अभिभावक खुद बच्चों को छोड़ने पहुंचे। सड़कों पर वाहन चालकों को भी धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय धुंध बने रहने की संभावना है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन ठंड से अभी राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन


-

आज बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को बारिश के आसार है। इससे तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद मौसम खुश्क रह सकता है।

-डॉ.मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें