फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: झटके खाते भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचा सीएम का काफिला

Thu, 30 Oct 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की गली के गड्ढे, यहीं से होकर सीएम नायब सैनी का काफिला निकला। संव
विज्ञापन
फतेहाबाद। उम्र भर गालिब यही भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी, और मुतमइन आइना साफ करता रहा। मिर्जा गालिब का ये शेर नगर परिषद प्रशासन की मौजूदा स्थिति पर एकदम सटीक बैठता नजर आ रहा है। दरअसल सीएम नायब सैनी के कार्यक्रम तय होते ही लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद प्रशासन ने शहरभर में विशेष अभियान चलाकर गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से प्रशासन ने ढूंढ-ढूंढकर मुख्य मार्गाें के गड्ढे भर दिए। इस बारे में सोशल मीडिया पर तक काफी चुटीले अंदाज में चर्चाएं रहीं। पूरे शहर में गड्ढे भरने वाला नप प्रशासन शास्त्री नगर की मुख्य गली के ही गड्ढे भरना भूल गया। इसी गली में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा का निवास है। यहां पर जलपान करने पहुंचे सीएम नायब सैनी के काफिले को 11 गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़क से दो चार होना पड़ा।
बुधवार शाम तक नगर परिषद प्रशासन अपनी तैयारियों पर काफी खुश था, लेकिन बुधवार देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के शास्त्री नगर स्थित निवास पर सीएम नायब सैनी जलपान करने पहुंचने का कार्यक्रम तय कर दिया गया। इस कारण से नगर परिषद प्रशासन को इस गली के न तो गड्ढे भरने का समय मिला और न ही उबड़-खाबड़ सड़क को समतल करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें