मेडिकल स्टोर पर जांच करने पहुंची टीम।
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी में स्थित मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के रिकॉर्ड को जांचा गया।
हालांकि, मेडिकल स्टोर पर कोई नशीली दवाई या नशीला पदार्थ नहीं मिला। हालांकि ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर ने निरीक्षण में पाया कि मेडिकल स्टोर पर खरीद-बेच के बिल में अनियमितता है।
हिसार की मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को गेरा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां रखने की शिकायत मिली। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जितेंद्र, एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर दिनेश कुमार और स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. निरपाल चंद ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अनिल मौके पर मिला। मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाइयों की दुकान का लाइसेंस वैध पाया गया। डीसीओ दिनेश कुमार ने बताया कि गेरा मेडिकल सेंटर का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कोई नशीली दवाई नहीं मिली। संवाद