टोहाना। व्यापार मंडल का राज्य स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 26 अक्तूबर को टोहाना में होगा। सम्मेलन में प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में मुख्य रूप से रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग व प्रदेश के अन्य व्यापारी नेता शिरकत करेंगे।
व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र ठकराल, युवा प्रधान जोनी मेहता, प्रदेश सचिव राम कुमार सैनी, संरक्षक रमेश गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष ओकार गर्ग व प्रदेश प्रवक्ता पवन वधवा ने कहा कि नगर परिषद की ओर से पिछले दिनों सुबह 5 बजे दुकानों में तोड़-फोड़ करके व्यापारियों का भारी नुकसान पहुंचाने पर रोष जताया जाएगा।