फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्रीय टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाली में जांची व्यवस्थाएं

Sun, 23 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाली में असेसमेंट केंद्रीय विभाग की टीम निरीक्षण करते हुए। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाली में नेशनल क्वालिटी एसोरेंस स्टैंडर्ड ने नेशनल मापदंडों की जांच की। इसकी असेसमेंट केंद्रीय विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अनुराग मित्तल और डॉ. के मकवाना के पैनल ने की।
सभी मापदंडों की जांच करीब 8-9 घंटों तक चली। असेसमेंट अधिकारियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लाली की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वंदना शर्मा ने सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व सरकार द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं के लागू करने बारे अवगत करवाया। इस जांच असेसमेंट के आधार पर अधिकारियों द्वारा स्कोर दिए जाएंगे और स्कोर का रिजल्ट वेबसाइट पर केंद्रीय विभाग की ओर से अपलोड किया जाएगा। इसके बाद यह पता लग पाएगा कि कौन सा सेंटर केंद्र सरकार के मापदंडों को पूरा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी वंदना शर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. सुशील, राजेश, निशा, रमेश, गीतू, रविंद्र, प्रीतम कौर, राजेन्द्र कौर, आशा वर्कर श्याम देवी, राजपाल कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, बलजीत कौर, राधा, विनती, सोनिया, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें