फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भाखड़ा नहर में फंसे गोवंश को 1 किमी तक पीछा कर निकाला

विज्ञापन
नहर से गाय को निकालते सहारा रेस्कयू टीम के सदस्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। भाखड़ा नहर में बहते हुए एक गोवंश की जान उस समय संकट में पड़ गई जब वह बलियाला हेड क्षेत्र के पास पानी के तेज बहाव में बह गया।
नहर के तेज प्रवाह में फंसे इस बेजुबान को बचाने के लिए सहारा रेस्क्यू टीम ने साहस और सेवाभाव का परिचय दिया। मौके पर मौजूद सहारा रेस्क्यू टीम के सेवादारों और अन्य राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि नहर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल के कारण उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया।
विज्ञापन

टीम ने हार नहीं मानी और लगातार एक किलोमीटर तक नहर के किनारे-किनारे उसका पीछा किया। अंततः एक जगह जहां ग्रिल टूटी हुई थी, वहां से सेवादारों ने मिलकर अथक प्रयास करते हुए गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें