फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हक की राह पर निकला संघर्ष का कारवां

Mon, 10 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की सब्जी मंडी में एकत्रित होकर लघु सचिवालय की ओर जाते प्रदर्शनकारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकार की जनविरोधी नीतियों और विभिन्न मांगों को मनवाने के विरोध में सोमवार को किसान, मजदूर, आंगनबाड़ी वर्कर और कर्मचारी संगठनों ने जिला मुख्यालय पर में रोष प्रदर्शन किया। विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी सब्जी मंडी में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर कूच किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान करीब 833 लोगों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया। शाम करीब चार बजे सभी को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पहले चार पुलिस बसों की व्यवस्था की गई थी। बाद में भीड़ को देखते हुए रोडवेज की चार अतिरिक्त बसें मंगवाई गईं।
सभी प्रदर्शनकारियों को बसों के माध्यम से पुलिस लाइन ले जाया गया। प्रदर्शन के दौरान नौसभा के जिला प्रधान पवन कुमार ने सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर कहा कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी और रोजगार उपलब्ध करवाने वाली योजनाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। इससे ग्रामीण और गरीब वर्ग के सामने रोजगार का संकट बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत मिलने वाली रोजगार गारंटी को कमजोर किया जा रहा है जबकि खाद्य सुरक्षा कानून को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। रामकुमार बहबलपुरिया ने बताया कि गुलाबी कार्ड धारकों के राशन में कटौती की जा रही है और डिपो से सरसों का तेल बंद करने की तैयारी है। उन्होंने बिजली निगम के निजीकरण और स्मार्ट मीटर योजना का भी विरोध किया।
इसके अलावा डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा। महंगाई ने आम जनता की आर्थिक स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही जायज मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें