फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई कार, रेहड़ी व स्कूटी को मारी टक्कर, फिर शैट्रिंग गोदाम में घुसी

विज्ञापन
बीघड़ चौक पर शटरिंग के गोदाम में घुसी कार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बीघड़ चौक के पास बुधवार देर शाम को अनियंत्रित कार शटरिंग स्टोर के गोदाम में घुस गई। अनियंत्रित कार ने पहले रेहड़ी को टक्कर मारी, फिर वहां खड़ी स्कूटी को टक्कर मारते हुए गोदाम में घुसी। रेहड़ी व स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि रेहड़ी चालक अर्जुन घायल हो गया। स्कूटी सवार महेंद्र और कार सवार दोनों महिलाएं बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाया। वहीं, घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दो महिलाएं कार में सवार होकर हिसार रोड की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान बीघड़ चौक के पास बने ब्रेकर पर उनकी कार अनियंत्रित होकर उछल गई। अनियंत्रित कार शराब ठेके के बाहर खड़ी बिस्कुटों की रेहड़ी से टकराई और फिर स्कूटी को टक्कर मारते हुए शटरिंग के गोदाम में घुस गई। टक्कर लगने से रेहड़ी चालक अर्जुन घायल हो गया जिसे नागरिक अस्पताल भेजा गया। वहीं, स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। रेहड़ी और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गुस्साए लोगों ने कार सवार महिलाओं को वहीं रोके रखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें