फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर 50 हजार विद्यार्थियों से हस्ताक्षर करवाएगी एबीवीपी

विज्ञापन
टोहाना आईटीआई में हस्ताक्षर अभियान चलाते एबीवीपी के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले में विश्वविद्यालय बनवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 50 हजार विद्यार्थियों से हस्ताक्षर करवाएगी। इसके लिए परिषद की टोहाना नगर इकाई की ओर से आईटीआई में शुरुआत कर दी गई है। अमर उजाला के ‘विद्यार्थी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान को समर्थन देते हुए एबीवीपी ने फतेहाबाद जिले में ही सरकारी विश्वविद्यालय की स्थापना की पैरवी की है। परिषद सदस्यों का कहना है कि जिले में ही विश्वविद्यालय होने से विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा और इससे उच्च शिक्षा का ग्राफ जिले में बढ़ेगा। 50 हजार हस्ताक्षरों की कंपाइल रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर तक भेजी जाएगी ताकि इसी बजट सत्र में विश्वविद्यालय की मांग पर गंभीरता से विचार किया जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को अपना वादा याद करना चाहिए : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा के प्रदेश सह संयोजक संदीप समैण का कहना है कि अमर उजाला की मुहिम के साथ जुड़ते हुए परिषद ने भी इस मांग की आवाज को बुलंद करने का फैसला लिया है। पहले चरण में जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में जाकर 50 हजार छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। इसके बाद एक ज्ञापन शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश के छात्रों से हर जिले में विश्वविद्यालय बनाने का वादा किया था परंतु इस सरकार के छह वर्ष बीतने के बाद भी फतेहाबाद को विश्वविद्यालय की सौगात नहीं मिली है। विश्वविद्यालय की कमी के कारण हजारों विद्यार्थी विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा पाने से वंचित रह जाते हैं।
जरूरत पड़ी तो और बड़ा आंदोलन करेंगे : संदीप समैण ने कहा कि इसके बावजूद भी प्रदेश सरकार ने जिले में विश्वविद्यालय की घोषणा नहीं की तो फिर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए छात्र सोहिल, सोनू, रोहित, रिंकू, अभि, राहुल आदि ने कहा कि हिसार व सिरसा जैसे दूसरे जिलों में जाकर विश्वविद्यालय में पढ़ना आसान नहीं है इसलिए प्रदेश सरकार को हर जिला मुख्यालय पर ही विश्वविद्यालय की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

हम पिछले कई वर्षों से देख रहे हैं कि फतेहाबाद में विश्वविद्यालय जैसा बड़ा शिक्षण संस्थान नहीं है। सरकार को चाहिए कि फतेहाबाद जिला मुख्यालय पर विश्वविद्यालय बनाकर इस मांग को पूरा करें। अब सिरसा हिसार जाने में विद्यार्थियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। -संदीप बिश्नोई, लैब सहायक, एमएम कॉलेज, फतेहाबाद।
करीब 10 लाख से ज्यादा जनसंख्या और 250 से ज्यादा गांव वाले जिले फतेहाबाद के युवाओं ने उच्च शिक्षा के अभाव के बावजूद खुद को हमेशा साबित किया है। अगर यहां विश्वविद्यालय का निर्माण होता है, तो यह निश्चित ही बेहतर शिक्षा सुविधाएं, विकास के नए आयाम स्थापित करने के साथ साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावक भी बेटियों को बिना डर के भेज सकेंगे। अमर उजाला का ‘विद्यार्थी मांगे विश्वविद्यालय’ अभियान सराहनीय है। प्रदेश सरकार को विश्वविद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी करनी चाहिए। -पृथ्वी सिंह बैनीवाल, साहित्यकार एवं समाजसेवी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें