कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में फ्रंटलाइन वर्कर तैयार नहीं है। रोजाना तीन से चार ही कोरोना वैक्सीन लगवा रहे है। शुक्रवार को जिले में चार ही फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया है। भट्टूकलां में दो और फतेहाबाद तथा जाखल में एक-एक कर्मचारी ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना टीकाकरण को लेकर 9 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाया गया। 414 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 218 लोगों ने ही टीका लगवाया है। 214 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। जबकि कोरोना एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। फतेहाबाद और टोहाना में दो केस मिले है।
मरीज मिला कोरोना संक्रमित, मोबाइल बंद
जिले में कोरोना एक बार फिर से सक्रिय होने लगा है। शुक्रवार को लैब से 242 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें फतेहाबाद और टोहाना में एक-एक केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक फतेहाबाद के सुंदर नगर में एक मरीज संक्रमित मिला है लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद होने ट्रेस नहीं हो पाया है। इसके अलावा फतेहाबाद में एक मरीज ठीक भी हुआ है। जिले में अब फिलहाल तीन मरीज सक्रिय है।
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्कर आगे नहीं आ रहे है। संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया जा रहा है। - डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।