फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एएसपी ने नशा मुक्ति केंद्रों का किया निरीक्षण, जांचीं व्यवस्थाएं

Sun, 28 Dec 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिव्यांशी सिंगला ने शनिवार को रतिया में बालाजी नशा मुक्ति केंद्र का दौरा कर भर्ती नशा पीड़ितों के उपचार, उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं और देखभाल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को उपचार की गुणवत्ता और मरीजों की नियमित काउंसिलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके उपरांत एएसपी सिंगला ने रतिया के संवेदनशील वार्ड नंबर 3, 4, 5 और 12 का दौरा किया। उन्होंने उपचाराधीन और नशा मुक्ति टीम के प्रयासों से नशा छोड़ चुके पीड़ितों के घर जाकर उनसे व्यक्तिगत मुलाकात की। इस दौरान पीड़ितों और उनके परिजनों से संवाद कर नशा छोड़ने के बाद की स्थिति, सामाजिक सहयोग और पुनर्वास से जुड़े पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।तत्पश्चात टीम ने नागरिक अस्पताल रतिया स्थित नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया और केंद्र इंचार्ज डॉक्टर दीप से उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और भर्ती व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान एक नशा पीड़ित को केंद्र में भर्ती किया गया। इसके अतिरिक्त अलालवास, सरदारेवाला और भूंदड़वास से 1-1 तथा रतिया से 3 पीड़ितों सहित कुल 6 नशा पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्ति अभियान निरंतर जारी रहेगा और पीड़ितों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना और पीड़ितों का सशक्त पुनर्वास सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें