फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले की मंडियों में बढ़ी सरसों की आवक दो दिनों में 1,237 क्विंटल सरसों की खरीद

Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में सरसों की झर्राई करते मजदूर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में सरसों की खरीद मंगलवार से शुरू हो चुकी है। इस कारण बुधवार को सरसों की आवक में तेजी आई है, जिससे बुधवार तक जिले में सरसों की कुल खरीद 1,227 क्विंटल हुई है। जिले में सरसों की कुल आवक 1,319 क्विंटल हो चुकी है। जिले में बुधवार को कुल 607 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग ने फतेहाबाद, भूना और भट्टू की अनाज में सरसों की खरीद की व्यवस्था की है। इस कारण भूना और फतेहाबाद की अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू हुई है, लेकिन भट्टू कलां की अनाज मंडी में 91 क्विंटल सरसों की आवक के बावजूद खरीद नहीं हो सकी है। इस कारण भट्टू क्षेत्र के किसानों को मंडी में सरसों के खरीदारों का इंतजार है।

प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिले में 15 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए थे, लेकिन जिले में सरसों की कटाई का काम देरी से शुरू होने के कारण 24 मार्च तक अनाज मंडियों सरसों की आवक नहीं हो सकी लेकिन मंगलवार भूना की अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू की गई। इसके बावजूद भट्टूकलां की अनाज मंडी में हैंडलिंग एजेंट न मिलने से सरसों की खरीद शुरू नहीं हो सकी। हालांकि भट्टू कलां की अनाज में सरसों की कुल आवक 91 क्विंटल हो चुकी है।
विज्ञापन


मौसम में अनुकूलता के कारण बढ़ी आवक

किसान दीनपाल, राजबीर, सत्या, ईश्वर लोकेंद्र और सुभाष ठेकेदार सरसों की फसल लेकर फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में आए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में मौसम में काफी अनुकूलता रही है। इससे पिछली बार के मुकाबले सरसों की फसल की पैदावार में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जहां एक एकड़ में सात से आठ क्विंटल तक पैदावार रही थी लेकिन इस बार प्रति एकड़ से 10 से 11 क्विंटल तक सरसों की पैदावार मिल रही है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।



भट्टू कलां की अनाज मंडी में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन हैफेड सोसायटी के माध्यम से सरसों खरीदेगा लेकिन अभी खरीद एजेंसी को हैंडलिंग एजेंट नहीं मिल पाया है। उम्मीद है कि हैंडलिंग एजेंट मिलते ही वीरवार को खरीद शुरू हो जाएगी। - सुमित कुमार, डीएम, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें