फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भिरड़ाना में प्रशासन ने दस दिनों से बाधित सड़क को खुलवाया

Mon, 23 Jun 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव ​​भिरड़ाना में खुलवाया गया रास्तास्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में पिछले 10 दिनों से बंद सड़क को आखिरकार प्रशासन ने खुलवा दिया है। जिसके बाद इस रास्ते से आवागमन करने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। तीस सालों से बनी इस सड़क को गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बताते हुए ग्रील लगाकर बंद कर दी थी।
विज्ञापन

सदर एसएचओ ने दो बार तो रास्ता खुलवा दिया था। मगर उनके जाने के बाद फिर लोहे की ग्रिल लगाकर और खाई खोदकर रास्ता बंद कर दिया गता। जिससे सालों से गुजर रहे क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करते हुए दूसरे रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा था। रास्ता खुलवाने के लिए ग्राम पंचायत भिरड़ाना, भूथनकलां, भूथन खुर्द के अलावा गोशाला समिति, बाबा ब्रह्मचारी समाधि स्थल कमेटी ने प्रशासन को पत्र लिखा था।
लोगों का आवागमन बाधित होने के कारण लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने रास्ता खुलवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाकर खुलवा दिया। कार्रवाई के दौरान सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें