फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर चेयरमैन व पार्षदों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद के चेयरमैन व महिला पार्षदों के खिलाफ फेसबुक पर टोहाना खास नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शहर के रहने वाले अंकित मोर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल व महिला पार्षदों ने उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया था। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि बुधवार तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो शहर की सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर शहर थाने में धरना दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद करेगी, जिससे उक्त आईडी चलाकर पोस्ट की गई थी।

निकाय चुनाव की रंजिश के कारण की थी पोस्ट
डीएसपी शमशेर सिंह ने बताया कि महिला पार्षदों व नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल के खिलाफ सोशल मीडिया पर टोहाना खास के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर गलत टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा, जिससे सोशल मीडिया आईडी चलाई गई। डीएसपी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नगर परिषद चेयरमैन चुनाव के दौरान अंकित पहले नरेश बंसल के साथ था, लेकिन कुछ समय बाद निर्दलीय प्रत्याशी सपना धमीजा के समर्थन में चला गया था। चुनाव के समय की रंजिश रखते हुए अंकित ने नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल के खिलाफ यह पोस्ट की थी। इसी के चलते यह गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें