फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वीडियो कॉल कर ब्लैकमेल करने का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस ने बिजली निगम के एएलएम को वीडियो कॉल के जरिये ब्लैकमेल करने के मामले में राजस्थान के अलवर जिले से तीसरे आरोपी असरुद्दीन उर्फ काला निवासी तेलियावास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि 19 जून 2024 को गांव मल्हड़ निवासी जनवीर ने शिकायत दी थी कि 12 जून को उसके मोबाइल फोन व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। उक्त कॉल को उठाते ही सामने वाले ने अश्लील तरीके से उसे रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद किसी महिला ने धमकाया कि अगर 25,000 रुपये नहीं भेजे, तो वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा।

बदनामी के डर से पीड़ित ने 23,100 रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर से उसके पास कॉल आई और उससे और रुपये मांगे गए। दोबारा कॉल कर ब्लैकमेल किया गया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


-

दो आरोपी पहले हो चुके है गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस 22 मई 2025 को आरोपी मौसम निवासी दादर, अलवर (राजस्थान) और 24 जुलाई 2025 को आरोपी इमरान खान निवासी वलाना, अलवर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी असरुद्दीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें