फतेहाबाद में पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी स्रोत: पुलिस विभाग
फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाउन में अपनी बड़ी बहन राधिका की हत्या करने के आरोपी पंजाब के मनासा जिले के झंडा कलां निवासी हसनप्रीत उर्फ मोंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में अभी तक यही सामने आया है कि हसनप्रीत अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था और इसी को लेकर दोनों के बीच सोमवार दोपहर को बहस हुई थी। इस दौरान उसने सोटे से सिर पर वार करके हत्या कर दी थी। आरोपी ने आठ से ज्यादा बार वार किए थे। जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उससे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि हत्या की साजिश, प्रयुक्त हथियार एवं अन्य कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।
बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम : हर पुलिस ने राधिका की बहन कोमल निवासी झंडा कलां की शिकायत पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।