फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कर्मचारी से `60 हजार की ठगी मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

Tue, 20 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना पुलिस ने गुरुग्राम से साइबर ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बेचैन सिंह निवासी गोवर्धन जिला सहरसा, बिहार हाल आबाद सेक्टर 67 गुरुग्राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बेचैन पर नहरी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी से 60 हजार रुपये का फ्रॉड करने का आरोप है। साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने 12 मई को ढाणी डूल्ट, भूना निवासी कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह नहर विभाग में कौशल रोजगार योजना के तहत लगा हुआ है। कुछ दिन पहले उसके पास फोन आया और खुद को उसका जानकार बताया गया।
फोन करने वाले ने कहा कि उसका रिश्तेदार टोहाना अस्पताल में दाखिल है, उसके इलाज के लिए उसे पैसे चाहिए। वह फिलहाल राजस्थान में है और वह उसको गुगल पे पर पैसे भेज देता है, वह उन पैसों को निकलवाकर अस्पताल में दे दें।
विज्ञापन

इसके बाद उसने उसके एसबीआई के खाते में गूगल पे के जरिये 8 हजार, 20 हजार व 32 हजार रुपये भेजने के बारे में कहा। कृष्ण कुमार ने बताया कि जब उसने गूगल-पे पर आए मैसेज पर क्लिक करके पासवर्ड डाला तो उसके खाते से पैसे निकल गए। जब दोबारा उसी नंबर पर कॉल की गई तो लगातार फोन बंद आ रहा है।
इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें