फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले की 44,152 लाडो के खाते में डाली गई योजना की 7वीं किस्त

Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जिले की पात्र महिलाओं के लिए सरकार ने सातवीं किस्त जारी की जा चुकी है। जिले की 44,152 महिलाओं को सीधा लाभ मिला है। महिलाओं के बैंक खातों में 1100 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई, जबकि योजना के नए प्रावधानों के अनुसार 1000 रुपये उनके भविष्य के लिए आरडी के रूप में जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


पात्र महिलाओं के खातों में 48 से 72 घंटों के बाद मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो गए। योजना के तहत कुल 2100 रुपये की मासिक सहायता दी जाती है। सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए तय किया है कि 1100 रुपये नकद दिए जाएंगे ताकि महिलाएं अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा कर सकें वहीं शेष 1000 रुपये सरकार ने निवेश किए हैं। यह संचित राशि ब्याज सहित एक निश्चित अवधि के बाद महिलाओं को एकमुश्त मिलेगी जो उनकी दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

-

जिले की महिलाओं में उत्साह



किस्त जारी होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं में उत्साह है। लाभार्थी महिला रीटा, सपना, प्रियंका और दिलजीत का कहना है कि महंगाई के दौर में यह राशि घर के छोटे-मोटे खर्चों और बच्चों की शिक्षा में मददगार साबित हो रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, सत्यापन प्रक्रिया के बाद जिले में कुल 44,152 महिलाएं इस योजना के लिए पात्र मिली हैं।
विज्ञापन




:: योजना का लाभ उन महिलाओं को मिल रहा है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। महिलाओं को सूचित किया जाता है कि जिन महिलाओं ने अभी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है वे इसे जल्द पूरा कर लें ताकि भविष्य की किस्तों में कोई रुकावट न आए।
विज्ञापन


- संदीप काजला, जिला कार्यक्रम अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें