फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खेल मैदान में दशहरा आयोजन पर तनातनी, समझाइश से बनी सहमति

Tue, 20 Oct 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया गांव के खेल मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस फोर्स ,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव लाली के खेल मैदान में मंगलवार को दशहरा मनाने पर खिलाड़ियों और रामलीला कमेटी के बीच विवाद हो गया। कई घंटे तक दोनों पक्षों में तनातनी रही। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी शीशपाल के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बातचीत के बाद मामला शांत करवाया।
विज्ञापन

गांव में पिछले कुछ दिनों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था। रामलीला कमेटी ने मंगलवार को दशहरा समारोह के लिए खेल मैदान का चयन किया था। इस पर मैदान में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों ने एतराज जताया। खिलाड़ियों का कहना था कि मैदान में दशहरा मनाने से क्रिकेट पिच खराब हो सकती है।
इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। थाना प्रभारी शीशपाल ने खिलाड़ियों को समझाया कि ग्रामीण खेल मैदान में ही दशहरा मनाना चाहते हैं और आयोजन से मैदान को नुकसान नहीं होगा। ग्रामीणों ने भी मैदान में दशहरा मनाने की बात रखी। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद खिलाड़ी सहमत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें