फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नथवान से रतिया बाईपास तक सड़क निर्माण, 10 नवंबर तक बदला रहेगा रूट

Tue, 20 Oct 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया-टोहाना मुख्य मार्ग पर नथवान गांव से रतिया बाईपास पर चल रहा कार्य संवाद
विज्ञापन
कुलां। रतिया-टोहाना मुख्य मार्ग पर नथवान गांव से रतिया बाईपास तक सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण के चलते मंगलवार से यातायात मार्ग बदल दिया गया है। लोक निर्माण विभाग के डायवर्जन प्लान के अनुसार 20 अक्तूबर से 10 नवंबर तक वाहन वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे।
विज्ञापन

विभाग ने करीब 20 दिन में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंकुर गर्ग ने बताया कि नथवान गांव से रतिया बाईपास तक करीब 1600 मीटर लंबे हिस्से में 10 मीटर चौड़ी सीमेंट कंक्रीट सड़क बनाई जा रही है।
इसमें पांच मीटर चौड़ी एक लेन का निर्माण पूरा हो चुका है। अब शेष पांच मीटर चौड़ी दूसरी लेन बनाई जाएगी। निर्माण के दौरान संबंधित हिस्से में बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।
विज्ञापन

-
रतिया-भूना रोड से निकलेगा यातायात
विभाग की डायवर्जन योजना में निर्माणाधीन हिस्से से वाहनों को हटाकर रतिया-भूना रोड और बुर्ज व चंदो कलां क्षेत्र से जुड़े वैकल्पिक मार्गों से टोहाना की ओर निकाला जाएगा। टोहाना से रतिया की तरफ आने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। निर्माण स्थल के दोनों ओर बैरिकेड लगाए जाएंगे ताकि वाहन निर्माणाधीन हिस्से में प्रवेश न करें और काम निर्बाध रूप से चलता रहे। ऐसे में 10 नवंबर तक रतिया-टोहाना मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को बदले हुए रूट से गुजरना होगा। निर्माण पूरा होने के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें