फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कूड़ा इकट्ठा करने और कंपोस्ट खाद बनाने के टेंडर होंगे रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नप द्वारा जारी डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने और कंपोस्ट खाद बनाने के टेंडर रद्द होंगे। एजेंसी आने के बावजूद ये दोनों टेंडर रद्द होंगे। इन टेंडरों को रद्द करने के लिए नप प्रधान दर्शन नागपाल ने कागजी तैयारी कर ली है, बस हस्ताक्षर बाकी रह गए हैं। ये फैसला विधायक दुड़ाराम की मौजूदगी में हुई पार्षदों की मीटिंग में लिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद नप प्रधान नागपाल टेंडर करने के लिए तैयार हो गए हैं। टेंडर को लेकर पिछले 13 दिनों से शहर की सरकार के बीच घमासान चल रहा था और प्रधान और उपाध्यक्ष एक-दूसरे की कुर्सी खींचने में लगे हुए थे। प्रधान के खिलाफ पार्षद दोनों टेंडर रद करने के लिए अड़े हुए थे। रविवार रात को विधायक दुड़ाराम की मौजूदगी में प्रधान और उपाध्यक्ष पक्ष के पार्षदों की मीटिंग हुई। मीटिंग में विधायक ने टेंडर को एक बार रद करके दोबारा नए सिरे से नई शर्तें के साथ लागू करने के लिए कहा था। इसके बाद सोमवार को नप प्रधान ने टेंडर को रद करने के लिए सोमवार को नोटिंग तैयार करवाई है।
ये है मामला
नगर परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने और कंपोस्ट खाद बनाने के लिए दो टेंडर जारी किए थे। इन टेंडरों पर नप ने शर्त लगाई थी कि डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने का ठेका लेने वाली एजेंसी को कम से कम साढ़े 19 लाख रुपये की राशि आवेदन में भरनी होगी और कंपोस्ट खाद का टेंडर के लिए साढ़े 7 लाख रुपये भरनी होगी। पार्षदों ने 31 दिसंबर को शर्ते पर आपत्ति लगाते हुए रद करने की मांग की थी। इसके बाद प्रधान ने तीन बार मीटिंग बुलाई लेकिन बागी पार्षद नहीं पहुंचे। मामला बढ़ता चला गया और प्रधान और उपप्रधान पक्ष के पार्षद एक-दूसरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी करने लगे।
विज्ञापन

वर्जन
विधायक की मौजूदगी में पार्षदों ने कहा है कि टेंडर रद किया जाए। नोटिंग तैयार करवा ली गई है और उस पर हस्ताक्षर होने बाकी रह गए हैं। मैंने तो कहा था कि इस पर चर्चा कर लेते हैं लेकिन पार्षद रद करने पर अड़े हैं। जैसे पार्षदों की मर्जी होगी वैसा ही होगा।
विज्ञापन

- दर्शन नागपाल, प्रधान, नप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें