फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर खुला, एजेंसी ने 800 रुपये प्रति पशु दिया रेट

विज्ञापन
नगर परिषद फतेहाबाद कार्यालय । - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर आखिरकार खुल गया है। एजेंसी ने पशुओं को पकड़ने के लिए 800 रुपये का रेट दिया है जबकि नगर परिषद ने 300 रुपये प्रति पशु का रेट दिया था। अब नगर परिषद एजेंसी के साथ बैठक कर रेट तय करेगी। अगर रेट को लेकर सहमति बनेगी तो नप एडीसी कार्यालय से अनुमति लेकर वर्क ऑर्डर जारी करेगी।
विज्ञापन

वीरवार को नगर परिषद ईओ जितेंद्र कुमार ने एडीसी विवेक पदम से अनुमति लेकर टेंडर खोल दिया है। पशुओं को पकड़ने के लिए एक ही एजेंसी सहयोग इंटरप्राइजेज ने 800 रुपये प्रति पशु रेट दिया है। जबकि नप ने एस्टीमेट में 300 रुपये प्रति पशु का रेट दिया था। नगर परिषद ने एडीसी कार्यालय के आदेश पर शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किया था। पहली बार एक ही एजेंसी ने आवेदन किया, जिसे नप ने रद कर दिया। दूसरी बार फिर टेंडर लगाया गया, एक ही एजेंसी होने के कारण नप ने दोबारा रद कर दिया। तीसरी बार फिर नप ने टेंडर लगाया, इस बार फिर एक ही एजेंसी ने आवेदन किया। नप अधिकारियों ने टेंडर खोलने के लिए प्रधान दर्शन नागपाल से बुधवार को अनुमति मांगी। लेकिन प्रधान ने अनुमति देने की जगह जवाब तलब कर लिया और अनुमति नहीं दी। नप ने वीरवार सुबह अनुमति लेने के लिए फाइल एडीसी को भेज दी। एडीसी ने अनुमति दे दी और शाम को टेंडर खोल दिया गया।
वर्क ऑर्डर पर संशय बरकरार :
नप ने विवाद के बीच टेंडर तो खोल दिया है लेकिन अब वर्क ऑर्डर पर संशय बरकरार है। नप ने 300 रुपये प्रति पशु रेट तय किया था जबकि एजेंसी ने 800 रुपये प्रति पशु रेट दिया है। इसके अलावा शर्त यह भी है कि अगर टैगिंग पशु शहर में मिलता है तो जुर्माना होगा।
विज्ञापन

वर्जन
एडीसी से अनुमति लेकर टेंडर खोल दिया गया है। एजेंसी ने रेट ज्यादा दिया है। एजेंसी को बुलाकर रेट के संबंध में बारगेनिग की जाएगी। अगर एजेंसी तैयार होती है तो उसे वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। गौ सेवा आयोग ने ही राशि का भुगतान करना है।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, ईओ, नगर परिषद
--------
मैं आज चंडीगढ़ हूं, मुझ से अनुमति नहीं ली गई है। इस संबंध मुझे कोई जानकारी नहीं है।
- दर्शन नागपाल, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें