फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, गर्म हवाओं से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बारिश और अंधड़ आने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इन दिनों लोग तीखी धूप एवं गर्म हवाओं से आम जन परेशान हैं। जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले साल की तुलना में जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहा है।
विज्ञापन

सूर्योदय के साथ ही जिले में तपीश शुरू होने के कारण लोगों को लू का अहसास होने लगा। इस स्थिति में लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। बढ़ते तापमान के कारण मंगलवार को दिनभर लोग परेशान नजर आए। दोपहर के समय बाजारों से लेकर सड़कों तक पर सन्नाटा छाया रहता है। लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान जोरों पर होने के बाद भी दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आती हैं। बाजार में अपने कार्याें के लिए आने वाले लोग छाया तलाशते नजर आते हैं। खासकर, दोपहर को छुट्टी के समय बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोट
मौसम आमतौर पर 18 मई तक खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल भी संभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मदनलाल खीचड़, विभागाध्याक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें