फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तहसीलदार हड़ताल पर, लोग भटके, अटकीं 235 रजिस्ट्री

Thu, 05 Feb 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई दिशा केंद्र में खालही पड़ी कुर्सियां
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में वीरवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। इससे तहसील कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। सबसे ज्यादा काम रजिस्ट्री संबंधित प्रभावित हुआ। नायब और तहसीलदार ने पेपरलेस रजिस्ट्री को अप्रूव नहीं किया। ऐसे में रजिस्ट्री क्लर्क के पोर्टल पर ही रुकी रही। इस कारण जिले में वीरवार को 235 रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। इनमें 39 आवेदन वीरवार को हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 217 आवेदन बुधवार तक के रुके हुए थे। रजिस्ट्री के लिए आवेदन करने पर फाइल आरसी के पास पहुंचती है। यहां से पास होकर तहसीलदार के पास फाइल जाती है। जिले में फतेहाबाद, टोहाना में तहसीलदार और नायब तहसीलदार हैं। इसके अलावा रतिया, भूना, भट्टूकलां, जाखल, कुलां में नायब तहसीलदार हैं।

प्रदेश सरकार ने बुधवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद विरोध में जिलेभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे।



प्रमाणपत्र नहीं हो पाए सत्यापित

तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से वीरवार को रजिस्ट्री के अलावा आय प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण, इंतकाल, फर्द संबंधित काम नहीं हो पाए। प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार विचित्र नंदा ने बताया कि प्रदेश भर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे हैं। शुक्रवार की हड़ताल के बारे में अभी कोई फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन


-

अभी 256 आवेदन लंबित

जिले में जब से पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू हुई है अभी तक 6652 आवेदन आए हैं। इनमें 5841 अप्रूव हो चुकी है। अभी तक 256 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा इनमें 217 आवेदन ऐसे हैं जो 48 घंटे से कम समय के लंबित पड़े हैं। 39 आवेदन ऐसे हैं जो 2 से 5 दिन में लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें