फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव कंवलगढ़ में बिजली गिरने से किशोर दिलबाज की मौत

Wed, 01 Apr 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
आसमानी बिजली गिरने से किशोर की मौत के मामले की जानकारी देते हुए परिजन:संवाद
विज्ञापन
रतिया। गांव कंवलगढ़ में मंगलवार शाम को बिजली गिरने से साढ़े 15 वर्षीय किशोर दिलबाज की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक के चाचा करमजीत के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा करमजीत ने बताया कि उनका घर खेत में ढाणी के तौर पर बने हुए हैं। उनके घर में चिनाई का काम चल रहा था। मंगलवार शाम को बारिश के चलते दिलबाज पॉलिथीन से घर की छत को ढक रहा था। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ दिलबाज पर बिजली गिर गई। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि दिलबाज को बुधवार को आठवीं कक्षा का रिजल्ट लेने के लिए स्कूल में जाना था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। उप नागरिक अस्पताल के इंचार्ज डॉ. दीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्राथमिक जांच के बाद सामने आया है कि दिलबाज की मौत बिजली गिरने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें