फतेहाबाद। पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कचरा डोडा पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सतीश कुमार व अनिल कुमार निवासी अधीनी जिला इटावा (उत्तरप्रदेश) हाल बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद बताया है। दोनों के खिलाफ थाना जाखल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना जाखल पुलिस की टीम एएसआई रामकुमार के नेतृत्व में बस स्टैंड जाखल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव कासमपुर की तरफ से एक स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। उक्त युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और स्कूटी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मचारियों ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके कब्जे एक प्लास्टिक कट्टे से 8 किलोग्राम कचराडोडा पोस्त बरामद हुआ।