रतिया में दो युवकों द्वारा एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
रतिया पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा उसकेबयान दर्ज कराए और गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दिए बयान में एक किशोरी ने बताया कि वह मंगलवार को गांव में दूध लेने के लिए गई थी और जब वह दूध लेकर घर वापस आ रही थी तो रास्ते में ही गांव के रामू और बब्बू ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक कमरे में ले गए।
उक्त युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उन्होंने धमकी दी कि अगर इस बारे में अपने परिजनों को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।
किशोरी ने बताया कि वह पूरी घटना से बुरी तरह डर गई और जाकर परिजनों से शिकायत की। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक विजय जाखड़ भी रतिया थाने पहुंच गए और उनकी मौजूदगी में ही महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा किशोरी के कलमबद्ध बयान दर्ज किए गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।