फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए फील्ड में सक्रिय रहें टीमें

Tue, 29 Sep 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बैठक लेते एसडीएम आकाश शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
टोहाना। धान कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाओं पर रोक के लिए एसडीएम आकाश शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, फायर विभाग, पशुपालन विभाग और बेलर संचालकों की बैठक ली। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इन-सीटू और एक्स-सीटू पराली प्रबंधन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से गंभीरता से काम करें। अधिकारी और कर्मचारी केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें। वे गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करें और पराली प्रबंधन की स्थिति का जायजा लें।
उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर गठित टीमें सक्रिय रहें। पटवारी, ग्राम सचिव और पंचायत प्रतिनिधि किसानों से लगातार संपर्क बनाए रखें। किसानों को पराली प्रबंधन के उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई के दौरान खेतों की निगरानी बढ़ाई जाए। पराली प्रबंधन में किसानों को आवश्यक सहयोग दिया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें