फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान खरीद सीजन से पहले मंडियों में व्यवस्थाओं की समीक्षा

Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
कुलां। मार्केट कमेटी कार्यालय में धान की खरीद को लेकर बैठक लेते चेयरमैन राममेहर धारसूल। संवाद
विज्ञापन
कुलां। खरीफ सीजन में धान खरीद की तैयारियों को लेकर मंगलवार को धारसूल मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक हुई। चेयरमैन राममेहर धारसूल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनाज मंडी और खरीद केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में धारसूल अनाज मंडी के साथ अंकावाली, नन्हेड़ी और करंडी स्थित फसल खरीद केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। मार्केट कमेटी अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शेष कार्य अगले एक-दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
चेयरमैन राममेहर धारसूल ने कहा कि धान की आवक बढ़ने पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की धान की पूरी उपज खरीदी जाए और उन्हें मंडियों में बेहतर सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की। बैठक में मार्केट कमेटी सचिव गुलाब सिंह, अकाउंटेंट बालकृष्ण, वाइस चेयरमैन लाला हेमराज सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें