फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टीम ने तीन दुकानों पर मारे छापे, 26 अवैध गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
गांव दरियापुर में सीएम फ्लाइंग टीम छापेमार कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए गैस सिलिंडर व मौजूद अ
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से करीब 26 अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए। टीम ने बरामद किए गए सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन



टीम को सूचना मिली थी कि गांव दरियापुर में अवैध सिलिंडर दुकानों पर रखे गए हैं। इन सिलिंडरों को बरामद करने के लिए टीम गठित की गई। टीम में सीएम फ्लाइंग से एसआई रणधीर सिंह, राजेश कुमार, खाद्य आपूर्ति निरीक्षक सोमनाथ ने गांव दरियापुर के मुख्य चौक में दुकानों पर छापे की कार्रवाई की। टीम ने दुकानदार विजय कुमार से 8 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए, जो कि भरे हुए थे। टीम ने इसके बाद दुकानदार मनोज कुमार से 11 सिलिंडर बरामद किए गए व दुकानदार हुकम चंद से 7 सिलिंडर बरामद किए गए। टीम के मुताबिक बरामद 26 गैस सिलिंडर में से 5 खाली व 21 भरे हुए हैं।

किराना की दुकानों पर बेच रहे थे
टीम के अनुसार घरेलू गैस सिलिंडर को अवैध रूप से नहीं बेचा जा सकता है। लेकिन गांव दरियापुर में किराना की दुकानों पर अवैध तरीके से रखा गया था। सूचना थी कि इन्हें बेचा जाता है। दुकानदारों से जब दस्तावेज मांगे तो वह दिखा भी नहीं पाए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें