फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रांसफर के लिए शिक्षकों का 18 तक एमआईएस पर रिकॉर्ड अपडेट होगा

Mon, 15 Dec 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के डाइट मताना में बैठक के दौरान मौजूद स्कूल मु​खिया स्त्रोत ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग नए सत्र से शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर करने की तैयारी में है। शिक्षकों की मेरिट तैयार करने के लिए एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों व अन्य स्टाफ का 18 दिसंबर तक रिकॉर्ड मांगा गया है। दूसरी तरफ अभी तक शिक्षकों का पोर्टल पर रिकॉर्ड अधूरा है।
विज्ञापन


इस बारे में सोमवार दोपहर को डाइट मताना में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुखियाओं की बैठक ली। इस दौरान नोडल अधिकारी रमेश कुमार पीजीटी, सह नोडल अधिकारी पवन कुमार, पीजीटी कुलदीप शर्मा और दीपक कुमार ने स्कूल मुखियाओं को शिक्षा विभाग के जारी हुए शेड्यूल के बारे में जानकारी दी।

नोडल अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग ने 18 दिसंबर तक एमआईएस पोर्टल पर निजी जानकारी मांगी है। इसमें खुद से संबंधित और परिवार की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा अपना संपर्क नंबर भी अपलोड करना होगा। इसके बाद 20 दिसंबर तक मेरिट प्वाइंट जारी होंगे। शिक्षक 27 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 3 जनवरी तक कमेटी आपत्ति पर फैसला लेगी।
विज्ञापन


अगर जिला कमेटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है तो 7 जनवरी तक राज्यस्तर पर आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे और संबंधित कमेटी 10 जनवरी तक फैसला लेगी। 12 जनवरी तक शिक्षकों की फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।

-

जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति

प्राथमिक स्कूल - 384

मिडिल स्कूल - 77

हाई स्कूल - 36

सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 90

पीएमश्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल 14

मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 8

-

शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन शिक्षक ट्रांसफर ड्राइव के लिए शेड्यूल जारी हुआ है। एमआईएस पोर्टल पर शिक्षकों को रिकॉर्ड दर्ज करना है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कमेटी गठित की गई है। डाइट मताना में स्कूल मुखियाओं की बैठक लेकर इस बारे में जानकारी भी दी गई है।
विज्ञापन


-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें