फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुत्तों के झुंड ने गली में खेल रहे बच्चे पर बोला हमला, कमर और हाथ पर काटा, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

Mon, 15 Dec 2025 04:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

चार कुत्तों ने फतेहाबाद शहर में एक बच्चे को काट डाला। बच्चा गली में खेल रहा था। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन
कुत्ते ने बच्चे को काटा - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर के शक्ति नगर में गली में खेल रहे बच्चे को चार कुत्तों ने पकड़कर बुरी तरह नोंच दिया। कुत्तों ने बच्चे की कमर और हाथ पर काटा जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चिल्लाने पर पड़ोस में मौजूद लोग बाहर आए और उन्होंने बच्चे को कुत्ते से छुड़ाया।

विज्ञापन


परिजन बच्चे को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां बच्चे को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। बच्चे को उपचार के लिए लेकर पहुंची दादी राजी ने बताया कि उसका पोता नीरज गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक कुत्तों का झुंड आया और कुत्तों ने बच्चे को नोंच दिया। दादी ने कहा कि कॉलोनी में कुत्तों का आतंक है। प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें