फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षक ने बनाई डिजिटल लाइब्रेरी, घर बैठे पहुंचेगी किताब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय कुम्हारिया में जिले की पहली डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हुई है। वेबसाइट पर आवेदन कीजिए और आपके घर पर किताब पहुंच जाएगी। तीन हजार किताबों में से कोई भी किताब पढ़ने के लिए आप घर पर मंगवा सकते है। यहां तक कि गांव व आसपास क्षेत्र के विद्यार्थी या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा युवक लाइब्रेरी में जाकर तैयारी कर सकता है। इस डिजिटल लाइब्रेरी को स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक संदीप और लैब सहायक सुनील ने बनाया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से आने वाली किताबों को लाइब्रेरी में रखा गया है, इसके अलावा शिक्षकों ने अपने स्तर पर मिलकर स्नातक व प्रतियोगी परीक्षा की किताबें लाइब्रेरी में उपलब्ध करवाई है।
कंप्यूटर शिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहर में जाकर लाइब्रेरी में पढ़ना पड़ता है या फिर कोचिंग सेंटरों में मोटी फीस देनी पड़ती है। कई ऐसे युवा भी जिनके पास किताबों के लिए रुपये नहीं है। इसे देखते हुए उनके दिमाग में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का विचार आया। पुस्तकालय में विभाग द्वारा प्राप्त हिंदी, साहित्य, सामाजिक, साइंस आदि पुस्तकें मौजूद है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा व ताजा खबर व ताजा करेंट अफेयर, बेसिक इंग्लिश ग्रामर व कंप्यूटर व हरियाणा नॉलेज की पुस्तकों इस पुस्तकालय में उपलब्ध करवाया गया है। विद्यार्थियों व युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की है। स्कूल के बच्चे व अन्य बच्चे आसानी से घर बैठे पुस्तक देख सकते है और उन्हें घर बैठे नियमानुसार वेबसाइट पर आवेदन कर किताब मंगवा सकते है। किताब मंगवाने वाले को एक बार पूरी राशि देनी होगी, जब वह वापस लाइब्रेरी में पहुंचा देगा उसे जमा करवाई गई सिक्योरिटी राशि वापस लौटा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग व वैभव चौधरी (महासचिव सर्वजातीय मंच हरियाणा प्रदेश) व योगेश मेहता एडवोकेट फतेहाबाद) व संजीव सिंगला चेयरमैन गोरखपुर पॉवर प्लांट के द्वारा किया गया। स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार व सरपंच महेंद्र शर्मा भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें