फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान सीजन से पहले तलवाड़ा फाटक होगा शुरू, पांच तक काम पूरा करने के निर्देश

Thu, 24 Sep 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्थायी फाटक का निरीक्ष्ण करते डीसीस्त्रोत प्रशासन 
विज्ञापन
जाखल। धान सीजन से पहले किसानों की मंडी तक आवाजाही सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने तलवाड़ा फाटक पर बन रहे अस्थायी रास्ते के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने पंजाब-हरियाणा सीमा, तलवाड़ा फाटक, जाखल अनाज मंडी और नई बस्ती का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
किसानों ने धान सीजन में मंडी तक फसल पहुंचाने के दौरान संभावित दिक्कतों की जानकारी दी। तलवाड़ा फाटक पर किसानों ने बताया कि आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर जाखल मंडी पहुंचेंगे। ऐसे में अस्थायी रास्ता समय पर तैयार नहीं हुआ तो किसानों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

किसानों की बात सुनने के बाद डीसी ने रेलवे अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि अस्थायी रास्ते का निर्माण कार्य पांच अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
-
मंडी में सफाई और पेयजल व्यवस्था जांची
जाखल अनाज मंडी में डीसी ने सफाई, पेयजल और किसानों व आढ़तियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और धान की आवक बढ़ने के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए।
-
672 मतदाताओं से जुड़े मामले पर भी चर्चा
नई बस्ती में डीसी ने 672 मतदाताओं से जुड़े मामले पर स्थानीय लोगों से बातचीत की। बस्तीवासियों ने जांच कमेटी में दो स्थानीय प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग रखी। डीसी ने बताया कि टोहाना एसडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जा चुकी है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग भी उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें