गांव ढेर में मोनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में दमखम दिखाते खिलाड़ी। सं
कुलां। गांव ढेर में संत बाबा नारायण सिंह मोनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट संपन्न हो गया। टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। शुक्रवार देर रात तक ओपन कबड्डी का फाइनल खेला गया। जिसमें तलवन की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब जीता।
ओपनभार वर्ग के फाइनल में गांव जांडली और पंजाब के जालंधर जिले के गांव तलवन की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें तलवन की टीम ने 26 अंक हासिल किए, जबकि जांडली की टीम साढ़े 24 अंक जुटा पाई। इस प्रकार से तलवन की टीम डेढ़ अंकों से विजयी हुई। टूर्नामेंट की विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
खिलाड़ी चित्तपाल चित्ती ने 16 रेड डालकर 15 अंक हासिल कर बेस्ट रेडर का खिताब जीता, वहीं बिल्ला ढोडे ने 11 टच से 3 कैच लगाकर बेस्ट कैचर का खिताब हासिल किया। दोनों बेस्ट खिलाड़ियों को हार्ले बाइक पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। वहीं विजेता तलवन की टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता जांडली की टीम को 75 हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया गया।