फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हित में जल्द आएगा सरकार से वार्ता का सकारात्मक परिणाम : बराला

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। किसान आंदोलन को लेकर सरकार व किसान नेताओं के बीच सकारात्मक वार्ता चल रही है जल्द ही इसका परिणाम देश और किसानों के हित में आएगा। यह बात हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा से उम्मीदवार सुभाष बराला ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इस दौरान सुभाष बराला का टोहाना में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक फैसले लिए जा रहे हैं जिसके तहत किसानों की फसल को भावांतर भरपाई के तहत खरीदा जा रहा है तथा 48 घंटे में उनकी फसलों का भुगतान भी किया जा रहा है। सुभाष बराला ने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार किसान, कमेरे और हर वर्ग के पक्ष में फैसला लेकर उन्हें खुशहाल करने का काम करेगी। वहीं सुभाष बराला ने हरियाणा के बजट पर कहा कि हरियाणा का आगामी बजट मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की जनता के हित में पेश करेंगे जिसका हर वर्ग को लाभ होगा।

बराला ने कहा कि कार्यकर्ता कहते हैं कि आगे हमारा क्या होगा तो बराला ने कहा कि वे सिर्फ राज्यसभा में जा रहे हैं लेकिन टोहाना छोड़ कर कही नहीं जाएंगे। बराला ने कहा कि जिस प्रकार पहले टोहाना की सेवा की उससे ज्यादा लगन से सेवा करूंगा। इस दौरान बराला ने पंचायत मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग अपने आप में कोई खब्बी खान नेता स्थापित करते हुए भाजपा व भाजपा के नेताओं को गालियां निकालकर भाजपा में आने के लिए मिन्नतें निकाले ऐसे लोगों को आप देख रहे हैं। ये कमाल भाजपा की नीतियों और नेतृत्व का कमाल है जो आज पूरे देश और हरियाणा के लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं। इस दौरान बराला ने कहा कि टोहाना से भाजपा का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे और जनता उसे जिताने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें