फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंच पर प्रतिभाओं ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

Sun, 16 Aug 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को 80वां जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। समारोह में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति हुई।
विज्ञापन

समारोह से पहले मंत्री महिपाल ढांडा ने लघु सचिवालय के समीप स्थित शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, डीसी डॉ. विवेक भारती, एसपी निकिता खट्टर, वेद फुलां और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा मौजूद रहे।
महिपाल ढांडा ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के साथ तीज पर्व भी मनाया जा रहा है। प्रकृति, संस्कृति और नारी शक्ति से जुड़ा यह पर्व सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में सर्वस्व न्योछावर करने वाले ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान से देश को आजादी मिली।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों और उनके आश्रितों के पास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभागिता करने वालों के लिए कैबिनेट मंत्री ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, डॉ. दीपा मंगला, अर्श वर्मा आईपीएस, सीजेएम मधुर बजाज, डॉ. सुयशा जावा, जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खिचड़, प्रो. रविंद्र बलियाला, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और क्षेत्र के नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।

ये रहे नतीजे
जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के साथ हरियाणवी, पंजाबी व देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने लेजियम, पीटी, डंबल शो और योगा शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परेड में प्रथम पुरस्कार पुरुष पुलिस दल, द्वितीय पुरस्कार सैनिक स्कूल खारा खेड़ी (गर्ल्स) तथा तृतीय पुरस्कार स्काउट दल जीएमएसएसएसएस फतेहाबाद ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें