फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिंथेटिक ट्रैक 7 माह से अधूरा, खिलाड़ी निराश

Thu, 11 Jun 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव भो​ड़िया खेड़ा में बंद पड़ा ट्रैक का काम। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गांव भोडिया खेड़ा में स्थित जिला खेल स्टेडियम में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक खिलाड़ियों के लिए सुविधा कम परेशानी ज्यादा बनी हुई है। ट्रैक का निर्माण कार्य पिछले 7 माह समय से बंद पड़ा है। इस लेटलतीफी के कारण खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में जब इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी तो जिले के खिलाड़ियों में एक नई उम्मीद जगी थी लेकिन अब काम बीच में रुकने से उनकी तैयारियों पर असर पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जुलाई 2024 में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 7 करोड़ 34 लाख रुपये का टेंडर अलाॅट किया गया था।
सरकारी नियमों और टेंडर की शर्तों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को इसी साल अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। काम की शुरुआत दिसंबर महीने में हुई थी और करीब दो महीने तक काम सुचारू रूप से चला। जिसके बाद से काम धीमी गति से चलता रहा जिसके बाद अब काफी समय से काम बिल्कुल बंद पड़ा है।
विज्ञापन




शुरुआती दौर से अब तक काम में आ रही रुकावट
निर्माण कार्य बीच में लटकने का सबसे बड़ा और सीधा नुकसान स्थानीय खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रैक के काम के शुरू होने से लेकर अब तक काफी बार रुकावट आ रही है। ट्रैक निर्माण कार्य को लेकर जब विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया तो तब इसे लेने कोई एजेंसी या कंपनी नहीं आई। इसके बाद विभाग ने दिल्ली की एक एजेंसी को इस काम का वर्क ऑर्डर दिया। जैसे ही एजेंसी ने काम शुरू किया तो कुछ अड़चन आ गई। जिसके बाद करीब 4 माह तक काम बंद रहा। फिर कुछ मिट्टी डालने आदि का काम हुआ। अब पिछले 7 सात माह से काम बंद है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि संबंधित कंपनी को सख्त निर्देश देकर निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाया जाए।

जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। समस्या केवल बुनियादी ढांचे की है जो खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा बन रही है। खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं देने के लिए प्रशासन व सरकार को ध्यान देना चाहिए।
- विकास, खिलाड़ी।
-

प्रदेश सरकार की ओर से जिला मुख्यालय पर ट्रैक के निर्माण का कार्य चल रहा है वह काफी बार रुक चुका है। इस कारण मैदान के खाली हिस्से वाली जगह पर खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। इससे वे अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

- देव शर्मा, खिलाड़ी।

-
कुछ दिनों के अवकाश पर हूं कार्यालय लौटने के बाद काम को लेकर प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें